रोहतक। रविवार देर रात रेहड़ी पर फल बेचकर घर लौट रहे चार युवकों को कार चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में देवेंद्र व कृष्ण की मौत हो गई, जबकि विकास व रवि घायल हो गए। राहगीरों की मदद से घायलों को पीजीआई ले जाया गया। इनकी हालत में सुधार बताया जा रहा है।
बाबरा मोहल्ला निवासी देवेंद्र, शोरा कोठी निवासी कृष्ण, विकास व रवि रविवार देर रात जींद रोड पर पैदल घर लौट रहे थे। रास्ते में पीछे से आई कार ने इन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक कार समेत भाग गया।
शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर राजकुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस ने मौके का मुआयना किया व परिजनों की शिकायत पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने कार चालक की तलाश शुरू कर दी गई है।
09सीटीके04....कृष्णा। फाइल फोटो