रोहतक। जिले के एक गांव से दो सहेलियां सदिग्ध हालात में लापता हो गईं। दोनों तलवारबाजी की खिलाड़ी हैं, जिसमें एक राज्यस्तरीय स्पर्धा तक में भाग ले चुकी है। जबकि एक नाबालिग है। इस संबंध में बहुअकबरपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी बीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। उसकी उम्र 19 साल है। वह 13 सितंबर की रात को गांव की 15 साल की किशोरी के साथ चली गई। दोनों न केवल सहेली हैं, बल्कि एक साथ तलवारबाजी का खेल खेलती हैं। अब तक दोनों के परिजन अपने स्तर पर उनको तलाश कर रहे थे, लेकिन अब तक रिश्तेदारियों और जान-पहचान वालों के पास कोई सुराग नहीं लग सका।