फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी कैंप में दो मंजिलें मकान में लगी आग, छत से कूदा किरायेदार, झुलसा

विज्ञापन
आग बुझाते फायर ब्रिगेड के जवान। अमर उजाला
विज्ञापन
गांधी कैंप बाजार में मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे एक दो मंजिलें मकान में भीषण आग लग गई। मकान की दूसरी मंजिल पर रह रहा एक किरायेदार भी आग की चपेट में आने से झुलस गया। युवक ने मकान की दूसरी मंजिल से कूदकर अपनी जान बचाई। आग लगने का कारण गैस सिलिंडर लीक होना बताया जा रहा है। मकान में कई बार तेज धमाके भी हुए, जो गैस सिलिंडर फटने के बताए जा रहे हैं। देर शाम तक दमकल विभाग की तीन गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

गांधी कैंप निवासी सोमनाथ अपनी पत्नी लक्ष्मी के साथ मकान की पहली मंजिल पर रहते हैं। उनका बेटा यशपाल ट्रांसपोर्ट का काम करता है, जो दूसरे मकान में रहता है। सोमनाथ के मकान की दूसरी मंजिल पर बिहार के मुजफ्फरपुर जिले का निवासी राजदेव पिछले डेढ़ साल से अपने परिवार के साथ किराये पर रहता है। मंगलवार शाम करीब साढ़े छह बजे सोमनाथ उनकी पत्नी और किरायेदार राजदेव के बच्चे गली में थे। इसी दौरान पहली मंजिल पर आग लग गई। कुछ ही देर में आग काफी फैल गई। गैस सिलिंडर लीक होने के कारण आग दूसरी मंजिल तक पहुंच गई। आग लगने की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे किरायेदार राजदेव ने सोचा कि कहीं बच्चे ऊपर मकान में ही है। इसके बाद वह दूसरी मंजिल पर चढ़ गया तब तक उसका कमरा भी आग की चपेट में आ गया। इसके बाद उसने कूदकर जान बचाई, जिसमें वह झुलस भी गया।
300 मीटर दूर दमकल की गाड़ियां खड़ी कर आग पर पाया काबू
बाजार के लोगों का आरोप है कि गांधी कैंप बाजार में दुकानदारों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत के चलते अतिक्रमण किया हुआ है। दुकानदारों से 8-9 फुट तक दुकानों को आगे बढ़ाया हुआ है। इसके बाद रेहड़ियां लगाई है। ऐसे में 10-12 फुट की गली बचती है। इस कारण फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाई। करीब 300 मीटर दूर से दमकल की गाड़ियां को खड़ी कर पाइप मकान तक पहुंचाए गए। इसके बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

गांधी कैंप बाजार में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोमनाथ शर्मा के घर में आगजनी की सूचना मिली है। तत्काल जिला प्रशासन के अधिकारियों को मदद करने के लिए भेजा दिया गया है। साथ ही बेटे हिमांशु ग्रोवर मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता का भरोसा दिया। अभी मैं असम में विधानसभा चुनाव में व्यस्त हूं। रोहतक आने पर पीड़ित परिवार से मिलूंगा।
- मनीष ग्रोवर, पूर्व मंत्री, प्रदेश सरकार
गांधी कैंप में आग लगने की सूचना शाम साढ़े छह बजे मिली थी। इसके बाद तीन दमकल की गाड़ियों को मौके पर लगाया गया। इन गाड़ियों ने पांच चक्कर लगाकर आग को काबू पाया। इस दौरान झुलसे व्यक्ति को पीजीआई में दाखिल कराया गया है। आग लगने का कारण गैस सिलिंडर में रिसाव बताया जा रहा है। मामले की छानबीन चल रही है। जांच पूरी होने के बाद ही नुकसान का आंकलन किया जा सकेगा।
विज्ञापन

- दीपक शर्मा, उप दमकल केंद्र अधिकारी, रोहतक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें