फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मई में लीक किए थे एमबीबीएस की तीन परीक्षाओं के पेपर, दो कर्मचारी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (यूएचएस) में सामने आए नकल के खेल मामले में पुलिस ने कर्मचारी जितेंद्र व सोनू को गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने रोशन के कहने पर मई 2024 की एमबीबीएस की परीक्षाओं के तीन पेपर लीक किए थे। फोन से फोटो खींचकर रोशन लाल को भेजे जाने की बात सामने आई है। इसके लिए 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। पुलिस पिछले कई दिनों से इन पर नजर रखने के साथ इनका रिकॉर्ड खंगाल रही थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया।

एमबीबीएस में नकल के खेल में उत्तर पुस्तिकाएं ही परीक्षा शाखा से बाहर नहीं आईं, बल्कि परीक्षा शुरू होने से पहले ही केंद्र से प्रश्न पत्र भी लीक हुए थे। यह खुलासा पुलिस पूछताछ में यूएचएस के आरोपी कर्मचारी जूनियर प्रोग्रामर जितेंद्र व क्लर्क सोनू ने खुलासा किया है। इन्होंने माना है कि इस मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके कंप्यूटर ऑपरेटर रोशन लाल से फोन पर बात हुई थी।
विज्ञापन

प्रत्येक पेपर के लिए 30 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इसमें से 20 हजार रुपये परीक्षा शाखा के दूसरे कर्मचारियों व अधिकारियों में बंटती थी, जबकि 10 हजार रुपये जितेंद्र खुद रखता था। सोनू के सहयोग से जितेंद्र मोबाइल पर प्रश्न पत्र का फोटो खींचकर रोशन लाल को भेजता था। इसके बाद रोशन ग्राहकों को प्रश्न पत्र मुहैया कराता था।
फिलहाल मई 2024 में हुई तीन परीक्षाओं के पेपर लीक करने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को साथ लेकर मौके का मुआयना व निशानदेही कराई। इस मामले में पुलिस ने 41 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें 24 विद्यार्थी व 17 कर्मचारी संलिप्त बताए गए हैं।

गिरोह के दूसरे सदस्य भी पुलिस की रडार पर
नकल के खेल मामले में पुलिस की जांच जारी है। यूएचएस की जांच टीम भले अब तक अपनी रिपोर्ट न दे पाई हो, लेकिन पुलिस इस मामले में पांच आरोपी जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिए हैं। अब गिरोह के अन्य सदस्य पुलिस की रडार पर हैं। जितेंद्र व सोनू के संपर्क में आए व प्रश्न पत्र लीक करने के रुपयों में हिस्सा लेने वाले आरोपी पुलिस के निशाने पर आ गए हैं। इन्हें भी जल्दी ही गिरफ्तार करने की तैयारी है। ऐसे में संस्थान में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन


यूएचएस में नकल के खेल मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। इन्होंने पेपर लीक किया था। दोनों से 10-10 हजार रुपये बरामद हुए हैं। पेपर लीक करने के एवज में जितेंद्र व सोनू ने रुपये लिए थे। आरोपी रोशन लाल से पेपर लीक करने के लिए इनकी बात हुई थी।
- दिलीप सिंह, डीएसपी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें