रोहतक। डेंगू के मरीज लगातार मिल रहे हैं। मंगलवार को भी दो केस मिले। डेंगू जांच के लिए 63 सैंपल लिए गए। अब तक डेंगू के 136 केस मिल चुके हैं। कुल 4598 सैंपलों की जांच की जा चुकी है। अब तक 23 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। एक मरीज अस्पताल में भर्ती है। अब तक 112 मरीजोें का ओपीडी में इलाज हो चुका है। मलेरिया के अब तक पांच व चिकनगुनिया के तीन मरीज मिले हैं। ब्यूरो