फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बाइक को लेकर मारपीट, पिस्तौल और स्कॉर्पियो छोड़कर भागे युवक

Wed, 29 Oct 2025 02:36 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दिल्ली रोड पर काले रंग की स्कॉर्पियो में चार-पांच युवक एक कार्यालय में आए और बाइक को लेकर झगड़ा करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की। मामला बढ़ने पर मौके पर पिस्तौल छोड़कर भाग गए। इस संबंध में आईएमटी थाने में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

खेड़ी साध निवासी अमित ने बताया कि उसका भांजा भगवतीपुर निवासी अजय 19 अक्तूबर को बाइक ठीक कराने के लिए रिंकू मिस्त्री के पास गया था। मिस्त्री ने बुलेट बाइक को अपने पास रख लिया। साथ ही चलाने के लिए तब तक दिल्ली नंबर की बाइक दे दी।
उनके भांजे के पास खेड़ी साध निवासी रवि का फोन आया और बोला कि तू जो बुलेट बाइक रिंकू मिस्त्री से लेकर आया है उसे वापस भिजवा दे नहीं तो अच्छा नहीं होगा। इसके बाद उनका भांजा अपने साथियों के साथ कार्यालय में बैठा था। तभी काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें से चार-पांच युवक उतरे और भांजे से मारपीट करने लगे।
विज्ञापन

रवि उर्फ नेहरा ने अपने जेब से पिस्तौल निकालकर जान से मारने की धमकी दी। झगड़ा बढ़ने पर रवि की पिस्तौल गिर गई। इसी बीच अमित के कई साथी मौके पर आ गए। खुद को फंसता देखकर रवि पिस्तौल और गाड़ी छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें