12सीटीके11...चौ. छोटूराम जन्मोत्सव समारोह की बैठक में उपस्थित जाट स्कूल व कॉलेजों के मुखिया।
दीनबंधु चौधरी छोटूराम का 144वां जन्मोत्सव समारोह 31 जनवरी और एक फरवरी 2025 को मनाया जाएगा। अखिल भारतीय जाट सूरमा स्मारक महाविद्यालय में वीरवार को आयोजित सभी शिक्षण संस्थाओं के प्राचार्यों, शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों की बैठक की गई। इसमें जन्मोत्सव की तैयारियों लिए कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सर्वसम्मति से जाट महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शबनम राठी को अध्यक्ष और जाट स्कूल के निदेशक कर्नल अशोक मोर को उपाध्यक्ष बनाया गया। डॉ. रविंद्र राठी को महासचिव, डॉ. अजय नांदल को सहसचिव और बृजलाल सिंधवानी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। पूर्व कोषाध्यक्ष डॉ. सुखबीर किन्हा ने पिछले वर्ष का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। डॉ. शबनम राठी ने कहा छोटूराम की याद में कुछ नए कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
इस मौके पर एमकेजेके की प्राचार्य डॉ. रश्मि लोहचब, सीआर पॉलिटेक्निक के प्राचार्य इंजी. प्रवीन दहिया, छोटूराम विधि महाविद्यालय से डॉ. राजीव जून, जाट स्कूल व छोटूराम मेमोरियल स्कूल के निदेशक कर्नल अशोक मोर, जाट स्कूल के प्राचार्य वीके तोमर, सीआर बीएड कॉलेज से इंदु तहलान, सीआरएम पब्लिक स्कूल की मुख्याध्यापिका सुमनलता श्योराण और सभी पदाधिकारी, कमेटियों के कन्वीनर, सभी शिक्षण संस्थानों के शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारी मौजूद रहे।