फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो कोरोना संक्रमितों की मौत, 79 नए मरीज मिले

विज्ञापन
Two corona infected died, 79 new patients found
विज्ञापन
रोहतक। जिले में कोरोना की दूसरी पीक शुरू हो गई है, इसलिए लोगों को घर से बाहर निकलते समय अपनी सुरक्षा के इंतजाम पहले ही तय करने होंगे। इस समय कोरोना संक्रमितों का रिकवरी रेट 90 से घट कर 87 फीसदी पहुंच गया है और संक्रमण दर भी पांच फीसदी का आंकड़ा पार करते हुए 5.04 प्रतिशत पहुंच गया है। वीरवार को दो कोरोना संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत से मृतकों की संख्या 81 हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की कोरोना रिपोर्ट के अनुसार वीरवार को माल गोदाम रोड, आसन, चार रेलवे रोड, निजी नर्सिंग होम, जगदीश कॉलोनी, भैया पुर, बाबरा बाजार, तीन मातूराम भवन, 16 महम, सेक्टर दो में चार, गर्वमेंट कॉलेज कैंपस, काठमंडी में पांच, फौजी कॉलोनी, मॉडल टाउन, खरावड़, खरैंटी, पीजीआईएमएस कैंपस, सुंदरपुर, ओमेक्स, आजादगढ़ में दो, गर्वमेंट कॉलेज कैंपस, गीतांजलि एन्कलेव, चमनपुरा, ब्राह्मणवास में 79 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। इन केसों के साथ जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 8267 पहुंच गया है। जिले में अभी तक 7196 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। वीरवार को 30 कोरोना संक्रमित पीजीआईएमएस में उपचाराधीन के लिए भर्ती रहे, जबकि 960 होम आइसोलेशन पर हैं। स्वास्थ्य विभाग अभी तक एक लाख 63 हजार से अधिक कोरोना के सैंपलों की जांच कर चुका है।
दो कोरोना संक्रमितों ने तोड़ा दम
चमनपुरा की 88 वर्षीय महिला व ब्राह्मणवास के 61 वर्षीय व्यक्ति ने कोरोना उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। मरीजों को बुखार व सांस लेने में समस्या थी। इसके उपचार के लिए इन्हें पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें