फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: माॅडल स्कूल की बस में मिले दो कंडोम, एसडीएम ने जांच के आदेश दिए

Fri, 14 Nov 2025 02:28 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
रोहतक के सांपला में बस की जांच करते एसडीएम उत्सव आनंद। संवाद
विज्ञापन
सांपला (रोहतक)। प्रशासन ने वीरवार को सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी के तहत एक स्कूल की बसों की जांच की। एसडीएम उत्सव आनंद के निर्देश पर एक बस के फर्स्ट एड बॉक्स में दो कंडोम मिले हैं। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम ने बस चालक के खिलाफ जांच के निर्देश दिए। इसके अलावा जिन गाड़ियों में कमियां पाई गईं, इस संबंध में कार्रवाई के लिए आरटीओ को पत्र लिखा गया।
विज्ञापन

एसडीएम ने बताया कि हर माह सुरक्षित वाहन पॉलिसी के अनुसार स्कूल बसों की जांच की जाती है। वीरवार को टीम ने कॉलेज में चल रहे स्कूल की बसों की जांच की गई। छह बसों में तीन में खामियां पाई गईं। जांच में एक बस के फर्स्ट एड बॉक्स में दो कंडोम मिलने पर टीम ने चालक से इस संबंध में पूछा तो कोई जवाब नहीं दे पाया।

एसडीएम उत्सव आनंद ने बताया कि बसों में मिली खामियों को लेकर कार्रवाई की जाएगी। इस बारे में आरटीओ को पत्र लिखा गया है। कंडोम मिलने के मामले में जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें