फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: बिना बताए लाल किला देखने गए दो बच्चे, समिति ने परिजनों को सौंपे

Wed, 03 Dec 2025 02:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
19...बाल कल्याण समिति रोहतक के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक के साथ दोनों बच्चे। स्रोत : समिति
विज्ञापन
रोहतक। बाल कल्याण समिति ने दो दिन पहले बिना बताए लापता हुए दो बच्चों को उनके परिजन को सौंपा है। दिल्ली पुलिस के एएसआई अशोक कुमार को यह दोनों बच्चे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मिले थे। ये घर से दिल्ली में लाल किला देखने गए थे। समिति के चेयरमैन एडवोकेट सतीश कौशिक ने बताया कि दोनों बच्चे बाल कल्याण समिति दिल्ली के सामने पेश किए गए। यहां से इन्हें बाल भवन भेज दिया गया। मंगलवार को इन्हें बाल कल्याण समिति रोहतक के पास भेजा गया। समिति ने बच्चों के इनके परिवार को सौंप दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें