रोहतक। मानव तस्करी रोधी इकाई के साथ मिलकर एमडीडी ऑफ इंडिया ने दो बच्चों को बालश्रम से मुक्त करवाया। संस्था के सहायक समन्वयक विकास को सूचना मिली थी कि दुर्गा भवन के पास मिठाई बनाने वाली डेयरी में दो नाबालिगों से बालश्रम करवाया जा रहा है।
मानव तस्करी रोधी इकाई की टीम में रवि मलिक, विजय सैनी व अशोक और संस्था के सहायक समन्वयक विकास वहां पहुंचे तो बच्चे काम करते हुए मिले। दुकान मालिक ने कहा कि बच्चे अपनी मर्जी से काम कर रहे हैं। जब बच्चों से बातचीत की गई तो उन्होंने बताया कि वह डेयरी में काम करते हैं। टीम बच्चों को रेस्क्यू करके बाल कल्याण समिति में ले आई। वहां पर उनकी काउंसलिंग की गई। संवाद