फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस पर अभी कोई कार्रवाई नहीं

Sat, 22 Aug 2015 03:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के बाद पुलिस हिरासत में युवक की मौत के मामले में पुलिस ने युवक पर छेड़छाड़ का आरोप लगा हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


जबकि युवक की मौत पुलिस हिरासत में हुई

 गंभीर तौर पर घायल युवक को अस्पताल ले जाने की बजाय थाने ले जाया गया। इतनी गंभीर लापरवाही उजागर होने के बाद भी पुलिसकर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सोनीपत के घड़वाल निवासी कुलदीप और गांव किलोई निवासी शमशेर शामिल हैं। कुलदीप फिलहाल भालौठ में कि राये के मकान में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी कु लदीप का भाई अमित व कुलदीप की पत्नी प्रियंका फरार हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें भेज दी गई हैं। वहीं पुलिस की लापरवाही को लेकर मजिस्ट्रेट स्तरीय जांच जारी है। गौरतलब है कि बुधवार रात को गांव में छेड़छाड़ को लेकर कुलदीप पक्ष ने अमित नाम के युवक की पिटाई कर दी थी। इसके बाद अमित के खिलाफ सदर थाने में छेड़छाड़ का केस दर्ज करवाया गया। फिर पुलिस अमित को घायल अवस्था में ही घर से उठाकर थाने ले आई थी। यहां उपचार नहीं मिलने के कारण अमित की मौत हो गई थी। मौत के बाद पुलिस पीजीआई में अमित को अज्ञात बताकर छोड़ गया। अमित के पिता ने पुलिस हिरासत में अमित की मौत होने की बात कही थी, लेकिन बाद में हमला करने वाले ग्रामीणों पर ही केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें