फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महिला कॉलेज के सामने दो कारें टकराईं, चार लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली मार्ग पर महिला कॉलेज के सामने वीरवार दोपहर को दो कारों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों में सवार चार लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपचार के लिए एंबुलेंस के जरिये नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में उपचाराधीन भिवानी जिले के बापोड़ा निवासी अमीरचंद ने बताया कि वह वीरवार को किसी काम से हिसार बहुतकनीकी शिक्षण संस्थान में आए थे। दोपहर को कार में सवार होकर गांव जा रहे थे। कार में परिचित कापड़ो निवासी राजेश और मंगाली निवासी सुरेंद्र भी थे। सुरेंद्र कार चला रहा था। महिला कॉलेज के सामने पहुंचे तो हांसी की तरफ से तेज रफ्तार आ रही कार ने सीधे टक्कर मार दी। हादसे में दूसरी कार में सवार महम निवासी राजकुमार भी घायल हो गया। पुलिस को मामले से अवगत करा दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें