फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रजिस्टर लेकर लोगों को इंतजार करते रहे कर्मचारी, नहीं पहुंचे शिकायतकर्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल संबंधी समस्याओं को लेकर जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की ओर से गुरुवार को टीबी अस्पताल बूस्टिंग स्टेशन पर शिविर लगाया गया। इस बूस्टिंग स्टेशन से हनुमान कॉलोनी, महादेव कॉलोनी, तेज कॉलोनी, फतेहपुरी कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी व पीडब्ल्यूडी कॉलोनी की पेयजल समस्याओं को सुनकर उनका समाधान करना था, लेकिन तेज गर्मी और शिविर लगने की जानकारी न होने से पूरे दिन एक भी कॉलोनीवासी नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

ऐसे में टीबी अस्पताल के पास ड्रग हाउस के अंदर बने बूस्टिंग स्टेशन पर सिर्फ जेई, सुपरवाइजर व पंप ऑपरेटर रजिस्टर लेकर लोगों को इंतजार करते दिखे। जनस्वास्थ्य विभाग के जेई देवेंद्र ने कहा कि इस बूस्टर कैंप की लोगों को जानकारी न होने और तेज धूप के कारण उपभोक्ता नहीं पहुंचे। इसके अलावा अगर ऑनलाइन शिकायत आती है तो उसका समाधान किया जाएगा।
आज इन कॉलोनियों की सुनी जाएंगी शिकायतें
जनता कॉलोनी, न्यू जनता कॉलोनी, कमला नगर, शिवाजी कॉलोनी, काठमंडी, टेक नगर, नया पड़ाव और अग्रसेन कॉलोनी की शुक्रवार को जल संबंधी समस्याएं सुनी जाएंगी। यह शिविर सेकेंड वाटर पॉकेट-3 में लगाया जाएगा। इस दौरान जेई मयंक समेत जनस्वास्थ्य विभाग के सुपरवाइजर, पंप ऑपरेटर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें