36...जाट शिक्षण संस्था के उपचुनाव के लिए नामांकन भरते कर्मबीर एवं ईश्वर सिंह। स्रोत : संस्था
रोहतक। जाट शिक्षण संस्था के कॉलेजियम नंबर 30 के उपचुनाव में दो उम्मीदवारों ने शनिवार को नामांकन भरा। पहले उम्मीदवार करमबीर व दूसरे उम्मीदवार ईश्वर सिंह दोनों ही बहु अकबरपुर गांव के निवासी हैं। चुनाव के रिटर्निंग ऑफिसर डॉ. सितेंद्र पावड़िया ने बताया कि 11 जनवरी को नामांकन पत्रों की छंटनी की जाएगी और 12 जनवरी को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि रहेगी। उसी दिन चुनाव चिह्न भी अलॉट किए जाएंगे। मतदान 15 जनवरी को सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक जाट कॉलेज में संपन्न होगा। 15 जनवरी को ही इलेक्शन के तुरंत बाद मतगणना होगी व परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। सहायक रिटर्निंग ऑफिसर दिनेश नांदल ने बताया कि मतदान के लिए प्रत्येक मतदाता को जाट एजुकेशन सोसायटी की ओर जारी वैद्य पहचान पत्र लाना अनिवार्य है।