फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हिसार से दिल्ली ले जाए जा रहे दो बैल छुड़वाए, चालक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। हिसार आउटर बाईपास पर पहरावर गांव के मोड़ पर गोरक्षकों की टीम ने एक पिकअप को रुकवाकर जांच की। इसमें दो बैल दिल्ली ले जाए जा रहे थे। गोरक्षकों ने दिल्ली के गांव घरौली निवासी चालक रमेश को पुलिस के हवाले कर दिया।
पुलिस के मुताबिक, डेयरी मोहल्ला निवासी मोहित ने बताया कि वह मंगलवार रात को साथी राजेंद्र नगर निवासी रवींद्र व कबीर कॉलोनी निवासी विजय के साथ हिसार बाईपास पर था। सूचना मिली कि हिसार की तरफ से एक पिकअप आ रही है। उसमें दो बैल दिल्ली लेकर जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरक्षकों की टीम ने गाड़ी को रुकवा लिया। सूचना पाकर शिवाजी कॉलोनी थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और चालक पर हरियाणा गोवंश एवं गोवर्धन अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर उसे काबू कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें