फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 23 किलो चूरापोस्त सहित दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। डिटेक्टिव स्टाफ टीम ने बीबीपुर के पास नाकाबंदी के दौरान ट्रक से 23 किलो 408 ग्राम चूरापोस्त बरामद कर जींद की आश्रम बस्ती निवासी प्रगट सिंह उर्फ गौरव और हनुमान नगर निवासी नरविंद्र को गिरफ्तार किया है। सदर थाना पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम पुलिस घिमाना के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि दो व्यक्ति ट्रक में नशीला पदार्थ लेकर गांव खांडा की तरफ से जींद आ रहे हैं। पुलिस ने तुरंत बीबीपुर गांव के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद बताए गए नंबर का ट्रक आता दिखाई दिया। पुलिस ने ट्रक रुकवाकर उसमें सवार दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर तलाशी ली तो ट्रक में रखे दो कट्टों से 23 किलो 408 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ। थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि इस मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें