रोहतक। पोलंगी गांव में एक माह पहले हुए दोहरे हत्याकांड में दो आरोपियों दिनेश व विनोद को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार को सीआईए द्वितीय ने आरोपियों को अदालत में पेश किया जहां से एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है।
सीआईए (अपराध जांच शाखा) द्वितीय के प्रभारी सतीश कादियान ने बताया कि 13 फरवरी को पोलंगी में दो भाईयों कुलदीप व कर्मबीर की तेजधार हथियारों से हमला करके हत्या कर दी गई थी। मृतकों के भाई जगमेंद्र ने शिकायत दी कि वे छह भाइयों में तीन की पहले मौत हो चुकी है।
वह अपने भाई कुलदीप व कर्मबीर के साथ गांव में रहते थे। 2024 में गांव के ही युवक सन्नी ने जगमेंद्र व कर्मबीर को ट्रैक्टर से टक्कर मारी। आरोप है कि आरोपी सन्नी का परिवार उनसे रंजिश रखे हुए था। गांव निवासी रणधीर, मनोज, दिनेश, अमित, सन्नी, गौरव व अन्य परिवार के लोगों ने तीनों भाईयों पर हमला कर दिया।
जगमेंद्र बचकर निकले लेकिन कुलदीप व कर्मबीर की हत्या कर दी गई। पुलिस दो आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।