फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: साइबर फ्रॉड मामले में दो गिरफ्तार

Sat, 27 Apr 2024 06:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड करने के मामले के दो आरोपी झज्जर पुलिस टीम के साथ ।
विज्ञापन
झज्जर। थाना साइबर पुलिस ने एक फ्रॉड मामले में अश्वनी कुमार निवासी दरिया पट्टी मऊ उत्तर प्रदेश और आर्यन निवासी गोकुल नगर वाराणसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के अलग-अलग खातों में 3 लाख 78 हजार रुपये साइबर थाना झज्जर की टीम ने फ्रिज करवा दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें झज्जर अदालत में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
विज्ञापन

साइबर थाना प्रबंधक निरीक्षक अजय मलिक ने बताया कि सिरसा हाल बहादुरगढ़ निवासी व्यक्ति ने शिकायत में बताया था कि वह प्राइवेट कंपनी में काम करता है। 31 मार्च को उसके पास उसकी टेलीग्राम आईडी पर एक लड़की का मैसेज आया था। उसने कहा कि वह कंपनी से बात कर रही है। उनकी कंपनी ऑनलाइन बिडिंग का काम करती है, उसके कहने पर शिकायतकर्ता ने टेलीग्राम की साइट पर रजिस्ट्रेशन कर लिया। इसके बाद उसे एक ग्रुप से ऐड कर दिया और शिकायतकर्ता को इस साइट पर इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट की बोली लगाने को कहा। इसमें एक प्रोडक्ट का प्रॉफिट 107 रुपये दिखाया और शिकायतकर्ता ने अलग-अलग प्रोडक्ट की बोली लगाकर सबमिट किया, इनका प्रॉफिट अलग-अलग था। उसने 40 प्रोडक्टों की बोली लगाई और साइबर फ्रॉड करने वाले ने शिकायतकर्ता को विश्वास दिलाने के लिए उसका प्रॉफिट 2125 रुपये शिकायतकर्ता के खाते में भेज दिया। साइबर ठग ने इसके बाद शिकायतकर्ता को और ऑनलाइन प्रोडक्ट की बोली लगाने के लिए कहा और अलग-अलग खातों में 6 लाख 75 हजार 488 रुपये डलवा लिए और शिकायतकर्ता से 9 लाख पांच हजार 999 रुपये और खाते में डालने को कहा। अगर वह ऐसा नहीं करता तो उसके सारे पैसे जमा कर लिए जाएंगे। थाना प्रबंधक ने बताया कि पुलिस को यह शिकायत 20 अप्रैल को दी गई थी, इस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साइबर झज्जर में आपराधिक मामला दर्ज किया था। थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक अनिल कुमार की पुलिस टीम द्वारा बैंक से संपर्क करके 21 अप्रैल को ही साइबर ठगों द्वारा जिन खातों में पैसे डलवाए गए थे, उन खातों को फ्रिज करवा दिया गया। उपरोक्त मामले में दोनों आरोपियों को उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थान से गिरफ्तार किया है। थाना प्रबंधक साइबर झज्जर निरीक्षक अजय मलिक ने कहा कि अगर किसी के साथ भी साइबर फ्रॉड होता है तो वह तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 या अपने नजदीकी थाना में इसकी सूचना दें ताकि समय रहते पुलिस कार्रवाई करके आपके पैसों को वापिस दिलाया जा सके और किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आए। आपकी जागरूकता,सतर्कता ही आपका बचाव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें