फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मोखरा में पुलिस टीम पर हमले के आरोप में दो गिरफ्तार

Sun, 20 Jul 2025 02:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने तीन सप्ताह पहले मोखरा गांव में जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला करने के आरोप में झज्जर जिले के गांव महाराणा निवासी पंकज उर्फ माया व मोखरा खेड़ी निवासी रितिक को गिरफ्तार किया है। शनिवार को आरोपियों को पुलिस ने अदालत में पेश किया, जहां से एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। केस में पुलिस चार आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

बहुअकबरपुर थाना प्रभारी नीरज ने बताया कि मोखरा खास गांव निवासी रोहित उर्फ राजा 16 जून को पैरोल पर जेल से बाहर आया था। पुलिस 25 जून को शिकायत पर जांच करने गांव में गई तो रोहित के मकान के घर के बाहर दो गाड़ियां खड़ी थीं।
पुलिस के जाते ही रोहित के मकान से चार युवक निकलकर भागने लगे। पुलिस ने गाड़ियां रुकवाने का प्रयास किया लेकिन चालक ने पुलिस के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया। गाड़ी दौड़ा दी, जो आगे खंभे से टकरा गई। इसके बाद युवक गाड़ी से उतरकर खेतों की तरफ भागने लगे।
विज्ञापन

पुलिस ने रोहित उर्फ राजा निवासी मोखरा खास व विक्की उर्फ गोलू निवासी नजदीक रविदास मंदिर, सेक्टर-24 द्वारका, दिल्ली को काबू कर लिया। रोहित से 10 कारतूस व विक्की के पास से एक पिस्तौल व सात कारतूस बरामद हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें