रोहतक। वैश्य शिक्षण संस्था की गवर्निंग बॉडी के चुनाव के लिए 62 उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। नामांकन की छंटनी में गवर्निंग बॉडी सदस्यों के दो आवेदन रद्द हो गए। चुनाव के लिए कुल 64 आवेदन आए थे। अब 2 अगस्त को नामांकन वापसी का इंतजार है। इसके बाद उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी होगी।
वैश्य शिक्षण संस्था के चुनाव को लेकर प्रत्याशियों व समाज के लोगों में उत्साह बढ़ता जा रहा है। संस्था की गवर्निंग बाॅडी चुनने के लिए 10 अगस्त को चुनाव होना है। चुनाव अधिकारी राजेंद्र बंसल ने बताया कि चुनाव कार्यालय 2 अगस्त को नाम वापसी के बाद 4 अगस्त को उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करेगा। इसके बाद ही चुनाव चिह्न जारी होंगे।