फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मादक पदार्थ गांजा के साथ एक महिला सहित दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना शहर के अंतर्गत एमआईई चौकी एरिया में एक महिला सहित दो आरोपियों को नशीले पदार्थ गांजा के साथ काबू किया गया है। उनके कब्जे से छह किलो 600 ग्राम गांजा बरामद किया गया।
विज्ञापन

एमआईई चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक सज्जन कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला और प्रदीप निवासी जींद नामक व्यक्ति नशीले पदार्थ का अवैध धंधा करते हैं, जो आज नशीला पदार्थ लिए हुए हैं और मेट्रो पिलर नंबर 783 के पास खड़े हैं। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो वहां पर एक गाड़ी खड़ी दिखाई दी। इसमें कंडक्टर सीट पर एक महिला बैठी हुई थी और ड्राइवर सीट पर एक व्यक्ति बैठा हुआ था। उन्हें मौके पर ही काबू किया गया। तलाशी ली गई तो आरोपी की गाड़ी से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ, जिसका वजन करने पर छह किलो 600 ग्राम पाया गया। आरोपियों के खिलाफ थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज कर अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें