09सीटीके13...महावीर कॉलोनी में लोगाें से बातचीत करते नवीन जयहिंद । संवाद
रोहतक। रविवार को जयहिंद सेना प्रमुख नवीन जयहिंद नगर निगम में आने वाली महावीर कॉलोनी पहुंचे। जयहिंद ने यहां पर पानी और सीवरेज की समस्या सुनीं। कॉलोनी निवासियों ने जयहिंद को सड़क पर भरा सीवर का पानी दिखाया। पूरी सड़क टूटी पड़ी है। सीवरेज के पानी की वजह से बीमारियों का खतरा बना रहता है। यहां तक की कॉलोनी के स्कूल व कुछ घरों में आने-जाने तक का रास्ता नहीं है। इसकी शिकायत कॉलोनी निवासी सीएमओ, पब्लिक हेल्थ विभाग के अधिकारों और डीसी ऑफिस रोहतक में दे चुके हैं, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि उन्हें ऐसी कोई सूचना ही नहीं मिली। जयहिंद ने कॉलोनी निवासियों को आश्वासन दिया कि वह उनके साथ खड़े हैं।
कर्मचारी बीच में छोड़ गए काम
महावीर कॉलोनीवासियों ने जयहिंद को बताया कि पिछले 15 दिन से यहां काम चल रहा था, लेकिन जैसे ही चुनाव खत्म हुए कर्मचारी काम को बीच में ही छोड़कर चले गए। सीएम विंडो पर भी शिकायत दे चुके हैं, लेकिन फिर भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा।
09सीटीके13...महावीर कॉलोनी में लोगाें से बातचीत करते नवीन जयहिंद । संवाद