फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 38 लाख की ठगी में बिहार के दो आरोपी गिरफ्तार

Fri, 05 Apr 2024 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। प्रेम नगर के युवक से शेयर मार्केट में निवेश का झांसा देकर 38 लाख की ठगी के आरोप में बिहार से दो आरोपियों को साइबर क्राइम पुलिस ने काबू किया है। रिमांड के बाद आरोपी गुलशन निवासी अमृतपुर जिला समस्तीपुर बिहार हाल में इंद्रपुरी दिल्ली व सुबोध उर्फ राजू शाह निवासी मालीनगर बिहार हाल में जनक विहार दिल्ली को अदालत में पेश किया, जहां से गुलशन को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया गया, जबकि सुबोध को रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि प्रेम नगर चौक निवासी विकास ने 25 अक्तूबर 2023 को शिकायत दी थी कि फेसबुक से टाइम लाइन में एक शेयर मार्केट में काम सिखाने का एक फोटो दिखाई दिया। विकास ने उस लिंक पर क्लिक किया तो एक वेबसाइट खुली। इस पर विकास ने रजिस्ट्रेशन किया तो उस पर एक लिंक आया। लिंक ओपन करने पर विकास एक व्हाट्स एप ग्रुप में जुड़ गया। शेयर मार्केट सीखने के लिए लिंक भेजा गया। विकास को निवेश के नाम पर ज्यादा मुनाफा कमाने का झांसा दिया। विकास ने झांसे में आकर 37 लाख 79 हजार 481 रुपये अपने खाते से ट्रांसफर कर दिए। पुलिस ने गिरोह के सदस्य बिहार निवासी गुलशन व सुबोध को काबू किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें