रोहतक। शहर के सैनीपुरा में चोर हनुमान मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर 15 हजार की नकदी निकाल कर ले गए। इस संबंध में पुरानी सब्जी मंडी थाने में केस दर्ज किया गया। चुन्नीपुरा निवासी धर्मेंद्र दीक्षित ने बताया कि वह सैनीपुरा में बने हनुमान मंदिर में पुजारी है। दो मार्च की रात करीब साढ़े 10 बजे मंदिर के गेट पर ताला लगाकर घर चला गया। सुबह करीब साढ़े 5 बजे मंदिर में आया तो मंदिर में रखे दानपात्र का ताला टूटा था। सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो एक युवक ताला तोड़ते हुए दिखाई दे रहा है। आरोपी करीब 15 हजार से ज्यादा की नकदी निकाल कर ले गया।