फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हथियार के बल पर लूटपाट करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 15 Sep 2024 03:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


धारूहेड़ा। दिल्ली-जयपुर राजमार्ग पर हथियार के बल पर एक कंपनी संचालक से लूटपाट करने के मामले में दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जिला महेंद्रगढ़ के मोहल्ला बागडिया निवासी अंकित व मोहल्ला कृष्णा नगर रेवाड़ी निवासी योगेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी हुई गाड़ी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
पुलिस के अनुसार गोल्डन हाइट सोसाइटी गांव खिजुरी निवासी कृष्णपाल सिंह ने शिकायत में कहा था कि उनकी बावल में प्लास्टिक की कंपनी है। 9 सितंबर की रात्रि वह गाड़ी से घर जा रहे थे। सोसायटी के नजदीक वह लघुशंका के लिए रुके तो एक स्कूटी पर तीन युवक आ गए और उसकी कनपटी पर पिस्तौल लगा दी। हथियार के बल पर आरोपी गाड़ी स्टार्ट करके धारुहेड़ा की तरफ चल दिए। गांव रसरण के नजदीक उनको उतार कर गाड़ी, नकदी, मोबाइल व लैपटॉप लूट कर आरोपी फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें