फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिड़ी शराब ठेके पर डकैती के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की टीम ने चिड़ी शराब ठेके पर हथियार केबल पर हुई डकैती की वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना लाखनमाजरा प्रभारी निरीक्षक रणबीर सिंह ने बताया कि पुलिस को चिड़ी में शराब ठेके पर हथियार के बल पर रुपये लूटने की सूचना मिली थी। टीम वहां पहुंची और कार्रवाई करते हुए सोनीपत के नाहरी निवासी संदीप की शिकायत पर केस दर्ज किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि संदीप की बुआ के बेटे आशीष ने चिड़ी में शराब ठेका लिया हुआ है। संदीप ठेके की देखरेख करता है। ठेके पर घड़वाल निवासी सुल्तान को सेल्समैन रखा हुआ है। यहां 13 जुलाई को संदीप, सेल्समैन सुल्तान व आशीष के परिवार का सदस्य नरेंद्र उर्फ लीलू बैठे थे। दो अज्ञात युवक बाइक पर सवार होकर ठेके पर आए। युवकों ने सेल्समैन से बीयर मांगते हुए उस पर पिस्तौल तान दी। दूसरे युवक ने भी पिस्तौल दिखाते हुए ठेके को खोलने के लिए कहा। दोनों युवक अंदर गल्ले से करीब 30 हजार रुपये लेकर फरार हो गए।
एसआई जोगेंद्र ने मामले की जांच करते हुए छापा मारा और चिड़ी निवासी हरिओम व सोमबीर को गिरफ्तार किया। वारदात में शामिल रहे अति वांछित आरोपी विक्रम उर्फ कालू को सीआईए-1 टीम ने अवैध हथियार समेत व आरोपी सावन उर्फ गुल्लु को गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें