फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस की एवीटी स्टाफ की टीम ने बाइक चारी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया। प्रभारी एवीटी स्टाफ एसआई गोर्धन सिंह ने बताया कि पाड़ा मोहल्ला निवासी आकाश की शिकायत पर थाना सिविल लाइन में केस दर्ज किया गया है। इसमें कहा गया है कि 30 जुलाई की रात करीब 9 बजे आकाश अपने घर से बाइक पर सवार होकर सेक्टर-1 रोहतक जाने के लिए निकला। देर रात शहर के एक पार्क के पास उसकी बाइक बंद हो गई। उसने देखा कि बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। पार्क की दीवार के पास बाइक खड़ी कर पट्रोल लेने चला गया। अज्ञात युवक पीछे से बाइक चोरी कर ले गए। वापस लौटने पर बाइक वहां नहीं मिली। एवीटी टीम ने कार्रवाई करते हुए चमारिया निवासी सन्नी को गिरफ्तार किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें