फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पुलिस पर हमला करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, गाड़ी बरामद

Fri, 14 Feb 2025 01:50 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
13jjrp33- झज्जर। पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत- पुलिस पीआरओ
विज्ञापन
झज्जर। डीघल टोल पर तैनात पुलिसकर्मी पर जानलेवा हमला करने के मामले में थाना दुजाना की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें दो दिन पहले भी एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

दोनों आरोपियों की पहचान अमन निवासी खिड़वाली जिला रोहतक व सुमित निवासी डीघल जिला झज्जर के तौर पर की गई, साथ ही वारदात में प्रयोग की गई स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की गई। इन आरोपियों पर पहले भी जानलेवा हमला करने के आपराधिक मामले दर्ज हैं। अब उन्हें अदालत के आदेश पर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
यह है पूरा मामला
थाना दुजाना प्रबंधक उप निरीक्षक अंकित कुमार ने बताया कि हमें बीते शनिवार शाम करीब 7:30 बजे झज्जर कंट्रोल रूम पर सूचना प्राप्त हुई थी कि एक काली स्कॉर्पियो में कुछ लड़के रोहतक में फायरिंग करके झज्जर की तरफ भागे हैं। इस संबंध में डीघल टोल पर पुलिसकर्मी रोहतक की तरफ से आ रहे वाहनों को रोककर चेकिंग कर रहे थे। रोहतक की तरफ से स्कॉर्पियो आई। डीघल टोल पर तैनात पुलिसकर्मियों ने रुकवाने का प्रयास किया तो स्कॉर्पियो चालक ने पुलिसकर्मी के ऊपर गाड़ी चढ़ाने का कोशिश की और एक लड़के ने पुलिस पर पिस्तौल तान दिया। पुलिसकर्मी ने पिस्तौल को हाथ मार दिया, जिससे उसका पिस्तौल नीचे गिर गया। इसके बाद दोनों लड़के झज्जर की तरफ गाड़ी को भगा ले गए। आरोपियों का पिस्तौल मौका पर ही रह गया। पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें