फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू की टीम में 20 कुश्ती खिलाड़ियों का चयन

Thu, 01 Jan 2026 02:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
20...एमडीयू में कुश्ती ट्रायल के बाद मौजूद चयनित ​खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बुधवार को एमडीयू में ट्रायल आयोजित किया गया। महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) की टीम का चयन किया गया। इसमें 10 फ्री स्टाइल व 10 खिलाड़ियों का ग्रीको रोमन में चयन किया गया।
खेल निदेशक डॉ. शकुंतला बेनीवाल ने खिलाड़ियों को नशे जैसी सामाजिक बीमारी से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कोच डॉ. आरके हुड्डा ने खिलाड़ियों को ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी कुश्ती प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता 5 से 9 जनवरी तक चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी मोहाली में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


फ्री स्टाइल में चयनित खिलाड़ी
67 किलोग्राम में हर्ष, 61 किग्रा में कार्तिक, 65 किग्रा में रोहित, 70 किग्रा में मोहित, 74 किग्रा में राहुल, 79 किग्रा में रवि, 86 किग्रा में पुष्पेंद्र, 92 किग्रा में शुभम, 97 किग्रा में जतिन व 125 किग्रा में लक्ष्य का चयन किया गया।
विज्ञापन


ग्रीको रोमन में चयनित खिलाड़ी
55 किग्रा में सुशांत, 60 किग्रा में नवदीप, 63 किग्रा में वरुण, 67 किग्रा में मेघनाथ, 72 किग्रा में मोहित दहिया, 77 किग्रा में आयुष, 82 किग्रा में अखिल, 87 किग्रा में मंजीत, 130 किग्रा में दिशांत व 97 किग्रा में में निखिल का चयन किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें