फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू जिन्ने मर्जी दुख दे ले...

विज्ञापन
विज्ञापन
गोकर्ण धाम पर बाबा लक्ष्मणपुरी की पुण्यतिथि पर लगा संतों व भक्तों का महाकुंभ
विज्ञापन

हेडिंग : भजन
- वृंदावन से आए चित्र-विचित्र व बरसाना की पूनम ने अपने भजनों से बांधा समा
- नौ जनवरी को महंत की याद में रक्तदान शिविर के साथ लगाया जाएगा भंडारा
अमर उजाला ब्यूरो
रोहतक। गोकर्ण धाम पर बुधवार को बाबा लक्ष्मणपुरी की 25वीं पुण्यतिथि धूमधाम से मनाई गई। बाबा की समाधि पर माथा टेक कर आशीर्वाद लेने को देश-विदेश से संत व भक्तों की भीड़ दिन भर जमा रही। वहीं देर सायं से देर रात तक धाम पर श्री धाम वृंदावन से आए भजन गायक चित्र-विचित्र व बरसाना से आई पूनम ने अपने भजनों से श्रद्धालु को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाबा लक्ष्मणपुरी की समाधि पर आशीर्वाद लेने आए आए संतों व भक्तों ने गोकर्ण पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी कपिलपुरी महाराज व अंतरराष्ट्रीय महासचिव जूना अखाड़ा के महंत कमलपुरी का आशीर्वाद लिया।
साध्वी पूनम दीदी ने कार्यक्त्रस्म की शुरुआत इस योग्य हम कहां है गुरुवर तुम्हें रिझाए भजन से की और बाद में उन्होंने दरबार हजारों देखे हैं वृन्दावन जैसा दरबार नहीं, इक बार चले आओ फिर आकर चले जाना, मैं नच्चनां अज्ज मोहन दे नाल, तू जिन्ने मर्जी दुख देले दुख सहन दी आदत पै गई है, इस सोहने सुलक्खने माही नू मेरा प्यार करने नूं जी करदै, इक खैर मंगा सोणेया मैं तेरी, मैं जहां भी रहूं बरसाना मिले, मेरे मन भाय गइयों रे बरसाने की गलियां इत्यादि भजनों पर शहरवासी देर रात तक मस्ती के साथ झूमते रहे। साध्वी पूनम दीदी ने भजनों के अलावा ठाकुर जी अदभुत गाथाएं लीलाएं सुनाकर संगतों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

ब्रह्मलीन महंत बाबा लक्ष्मणपुरी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि को भव्य बनाने के लिए पूरे गोकर्ण धाम को रंग-बिरंगी लाइटों से सजाया गया था। धाम पर सभी संतों की समाधियों व मंदिरों को विशेष रूप से सजाया गया था। संतों की समाधि के दर्शनों के लिए बुधवार सुबह से भी दूर-दराज से आए संतों का जमावड़ा लगा रहा। बाबा लक्ष्मणपुरी की याद में 25वां भंडारा नौ जनवरी को भी जारी रहेगा। पुण्यतिथि महोत्सव के उपलक्ष्य में गोकर्ण तीर्थ को 551 किलो सुगंधित फूलों से सुसज्जित किया गया। बाहर से आने वाले भक्तों के धाम पर ठहरने का इंतजाम परिसर में ही किया गया है। इसके लिए गोकर्ण सरोवर को भी सजाया गया और सरोवर के आसपास भक्तों की जरूरतों के अनुसार सुविधाओं का इंतजाम किया गया।
1200 किलो फूलों से सजाई संतों की समाधियां
गोकर्ण धाम पर संतों की समाधियों को सजाने के लिए 501 किलो के करीब गेंदा के फूल, 101 किलो गुलदाउदी के फूल, 51 किलो कृष्णा फूल, 101 लड़ी कोलकाता का लड्डू गेंदा फूल, 101 किलो गुलाब की पंखुड़ियां, 121 लड़ी अशोक की पत्ती, 151 लड़ी सफेद गुलाब व लाल गुलाब, 400 पीस कैलेंडुला, 501 पीस जरवरा और 51 किलो देसी गुलाब लगाया गया। मु य माता मंदिर का गर्भगृह, श्री राधा कृष्ण मंदिर, बाबा लक्ष्मण पुरी महाराज की समाधि, दत्त मंदिर, बाबा धर्मपुरी, बाबा रामपुरी महाराज, बाबा शीतलपुरी और बाबा विशंभर पुरी आदि सिद्ध संतों की समाधियों को विशेष रूप से सजाया गया।
विज्ञापन

रक्तदान शिविर व भंडारा आज
महामंडलेश्वर कपिल पुरी महाराज ने बताया कि ब्रह्मलीन महंत बाबा लक्ष्मणपुरी की 25वीं पुण्यतिथि पर नौ जनवरी को वीरवार को सुबह दस बजे रक्तदान शिविर लगाया जाएगा और दोपहर 12 बजे से भंडारा लगेगा। गौकर्ण धाम पर आने वाले संतों व भगतों के रुकने व प्रसाद ग्रहण करने का प्रबंध धाम की ओर से किया गया है। इसके अलावा पुलिस प्रशासन का कार्यक्रम को सफल बनाने में खासा योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें