फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: ट्रक यूनियन प्रधान बोले- चोरी नहीं, मेरे कार्यालय में हुई लूट

Mon, 05 Jun 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। आईएमटी स्थित ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र के कार्यालय के घुसने के मामले में पुलिस की जांच सवालों के घेरे में आ गई है। प्रधान का कहना है कि उसके कार्यालय में लूट हुई है। साथ ही युवक उसको गोली मारने की धमकी देते हुए निकले हैं। बावजूद इसके पुलिस ने केस में लूट व आर्म्ज एक्ट की धारा लगाई। चोरी का मामला दर्ज किया गया है। वे एसपी से मिलकर न्याय की मांग करेंगे।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक ट्रक यूनियन के प्रधान जितेंद्र ने शिकायत दी थी कि वह अपने कार्यालय के पीछे वाले कमरे में आराम कर रहा था। पौने छह बजे बलियाना गांव अमित उर्फ मिता व सतबीर अपने दो-तीन साथियों के साथ कार में सवार होकर आए। कार्यालय के अंदर घुसकर न केवल तोड़फोड़ की, बल्कि गल्ले से दस हजार रुपये निकाल लिए। साथ ही गऊ दान पत्र को भी तोड़ने का प्रयास किया। ऑफिस के कर्मचारी सुरेश मुंशी, सत्यवान उर्फ सोनू ड्राइवर व काला पाकस्मा ड्राइवर से गोली गलौच की। साथ ही यह कहते हुए निकल गए कि जितेंद्र प्रधान आज तो नहीं मिला, लेकिन मिलते ही गोली मारेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें