फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak: बाइक को ट्रक ने मारी टक्कर, ड्यूटी से घर जा रहे मार्केटिंग बोर्ड के कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत

Sat, 30 Mar 2024 02:21 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक (हरियाणा)

सार

रोहतक में बाइक और ट्रक की टक्कर से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में कंप्यूटर ऑपरेटर की मौत हो गई। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
मृतक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोहतक में ड्यूटी के बाद घर जा रहे मार्केटिंग बोर्ड के कंप्यूटर ऑपरेटर की बाइक को ट्रक ने भाली-आनंदपुर शुगर मिल के पास टक्कर मार दी। टक्कर में लाहली गांव निवासी अशोक कुमार की मौत हो गई। इस संबंध में बहुअकबपुर थाने में ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में लाहली गांव निवासी हरनाम सिंह ने बताया कि उसके पिता 46 वर्षीय अशोक कुमार 22 साल से हरियाणा स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड में कंप्यूटर ऑपरेटर थे। उनका एक बेटा व एक बेटी है। 27 मार्च को वे अनाज मंडी रोहतक से ड्यूटी के बाद घर आ रहे थे।

जब भाली आनंदपुर शुगर मिल के पास ढाबे के पास एक ट्रक गलत दिशा से आ रहा था। उसने बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर में उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें पीजीआई में दाखिल कराया गया, जहां दो दिन उपचार के बाद उसके पिता ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें