रोहतक। हिसार रोड पर गद्दी खेड़ी के अड्डे पर कहासुनी होने पर ढाबा मालिक के दोस्त को ट्रक चालक ने चाकू मार दिया। घायल को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया है। बहुअकबरपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, बहुअकबरपुर निवासी नरेंद्र बल्हारा गद्दी खेड़ी गांव के अड्डे पर जमींदारा के नाम से ढाबा चलाता है। ढाबे के पास ही रिठाल के साहिल फौगाट का किराये का प्लाॅट है, जहां से वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है। वहां राजस्थान के अलवर जिले के गांव छोटी निवासी मनबीर ट्रक ड्राइवर के तौर पर काम करता है। सोमवार को शाम सात बजे मनबीर ढाबे पर आया और उसके दोस्त प्रदीप से कहासुनी करने लगा। उस समय मनबीर चला गया, लेकिन थोड़ी देर बाद फिर आया। प्रदीप के पेट में चाकू से वार कर आरोपी फरार हो गया। घायल प्रदीप को निजी अस्पताल ले जाया गया। मामले की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज किया।