फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: स्लोगन लेखन में रीति तो पोस्टर में प्रिंस प्रथम

विज्ञापन
07सीटीके04....नेकी राम कॉलेज में सोमवार को आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता के बाद मौजूद विद्या
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। पंडित नेकीराम कॉलेज में सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा व निर्वाचक सहभागिता स्वीप कार्यक्रम हुआ। इसके तहत पोस्टर मेकिंग व स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। स्पर्धा का विषय, मेरा वोट-मेरा भविष्य व चुनाव का पर्व-देश का गर्व रहा। प्रतियोगिता का आयोजन स्वीप कमेटी के कन्वीनर डॉ. प्रवीण गोयल व डॉ. एकता शर्मा के निर्देशन में हुआ। प्राचार्य डॉ. लोकेश बल्हारा ने इस अवसर पर विद्यार्थियों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। कहा, लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी अत्यंत आवश्यक होती है। हम सभी को मतदान जरूर करना चाहिए तभी हम देश का भविष्य सुरक्षित रख सकेंगे।
विज्ञापन

स्लोगन लेखन में रीति प्रथम, मयंक द्वितीय व प्रिंस तृतीय रहा। सांत्वना पुरस्कार अंतिशा को मिला। पोस्टर बनाने में प्रिंस प्रथम, सूरज द्वितीय व भूमि तृतीय रही। परीशा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें