जिले में मंगलवार रात दो अलग-अलग जगहों से बाइक सवार आरोपियों ने मारपीट कर छीनाझपटी की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
केस 1
बिना नंबर की प्लसर बाइक पर आये थे आरोपी
जींद के जुलाना की आदर्श कॉलोनी निवासी जोरा सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रक चालक है। साथी सुनील के साथ मंगलवार की रात को ट्रक लेकर दिल्ली के लिए चला था। खरावड़ बाईपास के नजदीक पहुंचे तो वह लघुशंका करने के लिए उतरा। इस दौरान तीन युवक आए और मारपीट कर उससे 1 लाख 1 हजार 700 रुपये छीनकर बिना नंबर की प्लसर बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। थाना आईएमटी पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
केस 2
कम दाम पर शराब नहीं दी तो मारपीट कर छीनी नकदी
गांव बालंद निवासी सुनील ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह गांव बसंतपुर में शराब के ठेके पर सेल्समैन की नौकरी करता है। मंगलवार रात को तीन युवक शराब लेने के लिए आए। युवकों ने शराब की बोतल पर पैसे कम करने को कहा। मना करने पर उसके साथ गाली-गलौज कर शराब लेकर चले गए। रात करीब एक बजे तीनों युवक अपने अन्य साथियों के साथ आए और गेट तोड़कर ठेके में घुस गए। आरोपियों ने सुनील और उसके साथी संदीप के साथ मारपीट कर उससे 35 हजार रुपये की नकदी और 10 बोतल शराब छीनकर फरार हो गए। पुलिस मामले क जांच कर रही है।