फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: पति की मारपीट से परेशान महिला पहुंची थाने

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। 24 घंटे में दूसरी महिला थाने में पहुंची और पति के खिलाफ केस दर्ज कराया। साथ ही आरोप लगाया कि आरोपी उसे व उसके बेटे को घर से निकालना चाहता है। कलानौर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में काहनौर की महिला ने बताया कि उसकी पति सुनील रोजाना उससे मारपीट करता है। सुबह करीब आठ बजे उसके पति ने उसे व उसके बेटे से मारपीट की। साथ ही दोनों को घर से निकाल दिया। इससे पहले भी आरोपी उनको घर से निकाल चुका है। साथ ही उसे जान से मारने का प्रयास भी किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इससे पहले सुखपुरा चौक की महिला ने पुरानी सब्जी मंडी थाने में शिकायत दी थी कि उसका पति नशा करता है। जबकि वह प्राइवेट नौकरी करके परिवार चला रही है। इसके बावजूद उसके पति ने उसे डंडे से पीटा। साथ में जान से मारने की धमकी दी। पुरानी सब्जी मंडी थाने में आरोपी पति आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें