फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: 60 हजार हेक्टेयर में होगी धान की रोपाई

Mon, 26 Jun 2023 01:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
सांपला। लगभग दस घंटे लगातार हुई बारिश ने किसानों की मन की मुराद पुरी कर दी है। इससे किसानों ने खरीफ की फसल की तैयारी शुरू कर दी है। किसान अधिक बारिश होने पर खेतों में धान के पौध रोप सकेंगे। साथ ही बाजरा, ज्वार की भी तैयार हो रही है। अनुमान है कि इस बार जिले में लगभग 60 हजार हेक्टेयर में धान की रोपाई होगी।
विज्ञापन

मौसम विभाग की मानें तो अगले दो-तीन दिन और बारिश होने के संकेत हैं। रविवार को सुबह से लेकर दोपहर बाद तक इलाके में कहीं तेज बारिश तो कहीं रिमरिझ बारिश होती रही। इससे खेत लबालब पानी से भर गए हैं। शाम चार बजे बाद मौसम खुला और धूप खिली।
उधर, जिन किसानों ने धान रोपाई की तैयारी शुरू कर दी है। एक जुलाई से ही धान के रोपाई में तेजी आने की संभावना है। हाल में इक्का-दुक्का किसान ही रोपाई कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि एक सप्ताह के अंदर धान की पौध रोपाई के लिए तैयार हो जाएंगी। चुलियाना, इस्माईला ,अटायल सहित कई गांव में कई किसानों ने पहले से तैयार धान के पौधों को रोपना शुरू कर दिया है। किसान राजा खत्री,जगबीर मलिक, सत्येंद्र, मनोज कुमार ने बताया कि ज्यादातर क्षेत्र में किसान धान की रोपाई करेंगे।
विज्ञापन

बाजरे की बिजाई का सही समय है। किसान अच्छ क्वालिटी के बीज ही खरीदें। विभाग ने इस बार करीब 12 हजार हेक्टेयर में बाजरे की फसल बुआई का लक्ष्य रखा है। बारिश धान की फसल के लिए संजीवनी है। मौजूदा समय में धान की रोपाई के लिए बारिश उपयुक्त है। यह धान व मक्का की फसल के लिए बेहद फायदेमंद है। बारिश से अन्य फसलें भी हरी-भरी हो जाएगी।
विज्ञापन


डॉ. महावीर, उप निदेशक, कृषि विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें