फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त और महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर युवक ने जहर निगला, मौत

विज्ञापन
Troubled by blackmailing of friend and girlfriend, youth swallows poison, dies
विज्ञापन
रोहतक। सैनिक कॉलोनी निवासी एक 19 साल के युवक ने उसके दोस्त व महिला मित्र की ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर जहर निगल लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के पिता की शिकायत के आधार पर सिटी थाना पुलिस ने दोनों नामजद आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या को मजबूर करने की धारा सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सिटी थाना पुलिस को दी शिकायत में सैनिक कॉलोनी निवासी जसबीर ने बताया कि वह दो बेटों का पिता है। बड़ा बेटा दीपांशु (19) था। जो पिछले करीब एक सप्ताह से परेशान था। पिता ने जब उससे परेशानी का कारण पूछा तो उसने कहा कि बस दोस्तों से थोड़ी बातचीत हो गई है। दीपांशु को 30 सितंबर की शाम करीब 6 बजे कॉलोनी का ही प्रीतम बुलाकर ले गया था। रात करीब साढ़े 8 बजे वह वापस आया तो काफी परेशान था। दीपांशु की मां ने इसका कारण पूछा तो उसने कुछ नहीं बताया और वह खाना खाकर कमरे में सोने चला गया। करीब 10 मिनट बाद उसे उल्टियां शुरू हो गईं। जिसे परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए। घर से अस्पताल तक ले जाने के समय में गाड़ी में परिजनों ने उससे इस हालत का कारण पूछा। जिस पर दीपांशु ने बताया कि उसका एक दोस्त रोबिन है, जिसने दिल्ली की रहने वाली तनिष्का नाम की लड़की से उसकी दोस्ती करवाई थी। अब रोबिन और तनिष्का दोनों ही उस पर 5 लाख रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। रुपये न देने की एवज में वे उसे दुष्कर्म जैसे मुकदमों में फंसवाने की धमकी दे रहे हैं। दीपांशु का कहना था कि दोनों ने उस पर इतना दबाव बनाया कि उसके पास मरने के अलावा कोई रास्ता नहीं बचा था, इसलिए ही उसने जहर निगल लिया। दीपांशु की इलाज के दौरान 30 सितंबर की रात करीब 12 बजे मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें