फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रोहतक में ट्राॅले का डीजल टैंक फटा, फर्नीचर गोदाम भी जला

विज्ञापन
22-रोहतक में तिलियार झील के निकट दिल्ली रोड पर ट्रॉले में लगी आग। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। दिल्ली रोड पर शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे आग लगने से ट्राॅले का डीजल टैंक फट गया। इससे सामने स्थित सोलर प्लेट व फर्नीचर का गोदाम भी जल गया। चालक-परिचालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। आशंका है कि चालक के धूम्रपान करने के चलते ट्रॉले के केबिन में आग लगी है।
फ्रेंड्स कॉलोनी निवासी नरेंद्र मलिक ने बताया कि उन्होंने अपना दिल्ली रोड स्थित गोदाम झज्जर जिले के गांव दूबलधन निवासी तरुण को किराये पर दे रखा है। वह गोदाम में सोलर प्लेट, माॅड्यूलर किचन से लेकर फर्नीचर का दूसरा सामान रखता था। माल सप्लाई के लिए पिकअप गाड़ी भी गोदाम में ही खड़ी थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को सड़क निर्माण चल रहा था जहां रोड़ी-क्रशर डालने के लिए एक ट्राॅला आया। चालक ने गोदाम के आगे गाड़ी रोक दी। अचानक ट्राॅले के केबिन में आग लग गई। चालक-परिचालक उतरकर भाग गए।
इससे ट्रॉले के अगले दोनों टायर जल गए। थोड़ी देर में ट्राॅले के डीजल टैंक में जोरदार धमाका हुआ। टैंक के अंदर से निकला डीजल आग की लपटों के साथ 15 फीट दूर स्थित गोदाम में जा गिरा। इससे गोदाम ने भी आग पकड़ ली। एक घंटे में पूरा गोदाम जल गया। अंदर लाखों रुपये का सामान ही नहीं, गोदाम की छत व दीवारें भी जलकर नष्ट हो गईं।

आधा घंटा देरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी, बाद में आईं सात-आठ गाड़ियां
गोदाम मालिक नरेंद्र मलिक ने बताया कि आधा घंटे बाद फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। आते ही ट्रक में लगी आग बुझाने लगी जबकि गोदाम से ऊंची-ऊंची लपटें उठ रही थीं। बाद में दमकल विभाग की सात-आठ गाड़ियां और आईं लेकिन इससे पहले ही गोदाम पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। गोदाम मालिक नरेंद्र मलिक का कहना है कि किरायेदार तरुण के साथ-साथ उन्हें भी आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। उन्होंने तरुण को एफआईआर दर्ज कराने के लिए कहा है क्योंकि यह हादसा ट्राॅला चालक की लापरवाही से हुआ है।
-
प्रत्यक्षदर्शी बोले-ट्रॉला चालक ने पी रखी थी शराब
प्रत्यक्षदर्शी अंकित ने बताया कि ट्रॉला चालक ने शराब पी रखी थी। हाथ में एक केन लिए हुआ था जिसमें डीजल हो सकता है। आशंका है कि उसने सिगरेट जलाई और इससे पहले ट्राॅले के केबिन में आग लग गई। इसकी चपेट में आने से गोदाम भी जल गया।
विज्ञापन

वर्जन
फायर ब्रिगेड को बुलाकर आग बुझा दी थी। अभी किसी तरह की शिकायत नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- मोहित गहलावत, जांच अधिकारी, आईएमटी थाना

22-रोहतक में तिलियार झील के निकट दिल्ली रोड पर ट्रॉले में लगी आग। संवाद- फोटो : samvad

22-रोहतक में तिलियार झील के निकट दिल्ली रोड पर ट्रॉले में लगी आग। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें