फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: गांव आसौदा में लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास, पिता-पुत्र गिरफ्तार

Sat, 23 Mar 2024 04:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
बहादुरगढ। गांव आसौदा में लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास का मामला सामने आया है। घटनाक्रम की वीडियो फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। शिकायत और वीडियो फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जान से मारने के प्रयास, एससी एसटी एक्ट आदि धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार कर जेल भेज दिए गए हैं।
विज्ञापन

मामला जमीनी विवाद से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, आसौदा में अनुसूचित वर्ग के एक परिवार का गांव के ही एक परिवार के साथ प्लाट विवाद चल रहा है। वीरवार को दोनों पक्ष प्लॉट पर पहुंचे तो विवाद गहरा गया। झगड़े में ईंट पत्थर चल गए और लोगों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का भी प्रयास हुआ। इस मामले की एक वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। वीडियो में एक व्यक्ति लोगों पर बार-बार ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास करता देखा जा रहा है। वहीं, दूसरे पक्ष के लोग भी उस पर ईंटे बरसातें दिखाई दे रहे हैं। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वीडियो तथा शिकायत के आधार पर पुलिस ने आसौदा निवासी एक व्यक्ति व उसके बेटे के खिलाफ केस दर्ज किया। आसौदा चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार का कहना है कि वीरवार को यह घटनाक्रम हुआ था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें