21-मेरा झंडा मेरी शान अभियान के तहत तिरंगे सौंपते हुए सुंदर जेटली व अन्य समाजसेवी। स्रोत निगम
- फोटो : 1
रोहतक। मेरा झंडा मेरी शान अभियान के तहत रोहतक के विभिन्न क्षेत्रों से सम्मानपूर्वक संभाले गए 153 से ज्यादा खंडित तिरंगे सम्मानपूर्वक निष्पादन के लिए नोडल अधिकारी विपिन नरवाल को सौंपे गए। इससे पहले जिला उपायुक्त सचिन गुप्ता से भी तिरंगे के रखरखाव के संबंध में उचित दिशा निर्देश जारी करने की अपील की गई।
15 अगस्त 2022 के हर घर तिरंगा अभियान के बाद से उनकी टीम निरंतर काम कर रही है। अभियान संयोजक सुंदर जेटली ने बताया कि उनकी टीम अब तक 7058 से ज्यादा खंडित तिरंगों का सम्मानपूर्वक निष्पादन करवा चुकी है और 437 से ज्यादा स्वस्थ तिरंगे आगामी कार्यक्रमों के लिए घरों में संभलवा चुकी है।
इस दौरान सुभाष गुप्ता, मुख्य सहायक जितेंद्र कुमार उर्फ जीतू, समाजसेवी जसबीर कुमार, प्रधान सेवक प्रवीन सहगल, नरेंद्र कटारिया, जगदीश पंडित आदि उपस्थित रहे।