फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: एमडीयू में प्रो. सुमेधा धनी को दी गई श्रद्धांजलि

Fri, 30 Jan 2026 02:06 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
25...एमडीयू में आयोजित प्रो. सुमेधा धानी की शोक सभा में उप​स्थित ​शिक्षक एवं विद्यार्थी। स्रोत - फोटो : vijaypur news
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में वीरवार को सेवानिवृत्त प्राध्यापिका प्रो. सुमेधा धनी की पुण्य स्मृति में शोकसभा का आयोजन किया गया। आयोजन प्राध्यापक सुनित मुखर्जी ने किया। शिक्षकों, सेवानिवृत्त शिक्षाविदों, एलुमनाई और विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। शोकसभा की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. गुलाब सिंह ने की।
विज्ञापन

डॉ. हरीश कुमार, डॉ. नवीन कुमार, प्रो. केपीएस महलवार एवं प्रो. अमर वर्मा, डॉ. पीएन शर्मा, डॉ. बलदेव मेहरा, डॉ. आनंद शर्मा, संजय राठी तथा उमेश मौर्य ने सुमेधा धनी के जीवन, व्यक्तित्व और शैक्षणिक योगदान पर प्रकाश डाला। कहा कि सुमेधा धनी को प्रदेश सरकार की ओर से दो बार सम्मान दिया गया। वर्ष 2016 में उन्हें वूमेन अचीवर स्त्री शक्ति पुरस्कार और वर्ष 2021 में इंदिरा गांधी महिला शक्ति पुरस्कार (2020-21) प्रदान किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें