फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: दादा लख्मी चंद को जयंती पर किया नमन, 37 यूनिट रक्तदान हुआ

Wed, 15 Jul 2026 05:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
3.. सुपवा में दादा लख्मी चंद की 123वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद नमन करते कुलप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (सुपवा) में बुधवार को दादा लख्मी चंद की 123वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सुपवा ने सामाजिक संस्था आप के साथ मिलकर रक्तदान शिविर लगाया जिसकी शुरुआत कुलपति डॉ. अमित आर्य ने की।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि दादा लख्मी चंद ने हरियाणा की लोक संस्कृति को नई पहचान दी। उनके नाम पर विश्वविद्यालय का नाम रखा जाना गर्व की बात है। उनकी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। रक्तदान शिविर में विश्वविद्यालय परिवार के 37 सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्त संकलन रेडक्रॉस और सिविल अस्पताल की टीम ने किया।
विज्ञापन

दादा लख्मी चंद को नमन करने वालों में कुलपति के साथ रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा, डीन अकादमिक अफेयर्स डॉ. अजय कौशिक व अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें