फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हवन में आहुती डालकर शहीद को दी श्रद्धांजलि

Tue, 04 Jun 2024 04:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
03सीटीके48...कारगिल में शहीद समुंद्र सिंह हुडा के शहीदी दिवस पर हवन करते परिवार के सदस्य। स्रोत
विज्ञापन
रोहतक। समुंद्र सिंह हुड्डा का शहीदी दिवस सोमवार को सांघी में मनाया गया। शहीद के परिवार व अन्य लोगों ने हवन में आहुति डाल कर शहीद को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद भाई रामफल हुड्डा, पत्नी सरोज बाला, बेटा अर्जुन, बेटी स्वाति व दामाद अर्पित कादयान ने पौधरोपण किया। वहीं, गर्मी को देखते हुए इस मौके पर ठंडे पानी की छबील भी लगाई गई। संयोजक मोहित श्रीनाथ ने बताया कि कार्यक्रम में आए लोगों ने नम आंखों से शहीद समुंद्र सिंह हुड्डा को श्रद्धांजलि दी। युवा क्लब सांघी के प्रधान कृष्ण हुड्डा ने कहा कि शहीदों के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता। उप प्रधान प्रवीण भोलू ने कहा कि देश के सैनिक हमारा गौरव है। सैनिकों की बदौलत ही हम घर पर चैन की सांस लेते हैं। युवाओं व पूर्व सैनिकों ने शहीद की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर सूबेदार संदीप, हवलदार मुकेश, खुशीराम हुड्डा मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें