03सीटीके39....पुलिस लाईन में आयोजित परेड के दौरान दौड़ लगाते पुलिस कर्मी । संवाद
रोहतक। जिला पुलिस की साप्ताहिक परेड में सोमवार को एसपी ने 22 पुलिसकर्मियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में एवीटी स्टाफ व सीआईए दो की वे टीम भी शामिल रही, जिन्होंने टिटौली व इस्माईला में हुई हत्या की वारदात हल की। एएसआई जितेन्द्र, मुख्य सिपाही प्रवीण, सिपाही कर्मपाल, सिपाही नरेश को थाना शहर में 2022 में दर्ज हत्या के प्रय़ास की वारदात को करने, एवीटी स्टाफ के प्रभारी एसआई सतीश, एएसआई अनिल, रामबीर, मुख्य सिपाही नवीन, मुख्य सिपाही जिले, सिपाही देवेन्द्र व सिपाही प्रवीण को सदर थाने में दर्ज हत्या के केस के आरोपियों को गिरफ्तार करने, इस्माईला के आशीष हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार करने पर सीआईए दो के एएसआई दिनेश, एएसआई संत कुमार, मुख्य सिपाही देवेन्द्र को 5 हजार रुपये का नकद ईनाम व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। एएसआई मंजीत, एसआई उर्मिला, एएसआई पिंकी, पीएसआई विकास, एएसआई अरविंद, मुख्य सिपाही पवन, मुख्य सिपाही प्रदीप व एसपीओ को अच्छा कार्य कर आरोपियों को पकड़वाने में सहयोग करने सम्मानित किया गया है। ब्यूरो