फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: मंगल पांडे की जयंती पर शहीदों को किया नमन

Sun, 20 Jul 2025 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
मंगल पांडे की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पॉलीथीन हटाओ पर्यावरण बचाओ का संदेश दे
विज्ञापन
रोहतक। महाराजा अग्रसेन विकास ट्रस्ट रोहतक की ओर से शनिवार को परिचय सेवा केंद्र हुड्डा कंपलेक्स में मंगल पांडे की जयंती मनाई गई। ट्रस्ट के सदस्यों ने उनके चित्र पर फूलमाला अर्पित कर उन्हें नमन किया। अशोक गुप्ता ने कहा कि मंगल पांडे का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिखा गया है। उनके विरोध की चिंगारी से ही अंग्रेजों की जड़ें कमजोर हुई थी। इस मौके पर देशराज बंसल, गणपत राय गोयल, अशोक गुप्ता, सुरेश तायल, तरुण, केशव, विष्णु, सूरज समेत अनेक लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन



शहीदों को किया नमन
रोहतक। शहीद मंगल पांडे की जयंती पर भगवान परशुराम समिति के आजीवन सदस्यों ने शहीदों को नमन किया। समिति के मुख्य संरक्षक रणधीर भारद्वाज ने बताया कि अंग्रेजों के विरुद्ध विद्रोह का बिगुल बजाकर 29 मार्च 1857 को अंग्रेज सैनिक व अधिकारियों को मंगल पांडे ने भून दिया था। यह उनकी बंदूक से निकली पहली गोली 1857 की क्रांति की मशाल जलाने का काम किया था। इस मौके पर राजकुमार, नफे सिंह कौशिक, नवीन शर्मा व पुनीत खट्टर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें