26महम02-महम के सीसर खास गांव में शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित करते परिजन व अन्य। परिजन
महम। श्रीनगर में 26 मार्च 2001 को आतंकवादियों के साथ हुई मुठभेड़ में शहीद हुए सीसर खास निवासी वजीर सिंहमार की बुधवार को पुण्यतिथि मनाई गई। यहां ग्रामीणों, सीआरपीएफ के अधिकारियों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सीआरपीएफ निरीक्षक बलवान सिंह, उपनिरीक्षक शांति सिंह भगोरिया, मुख्य सिपाही सुरेंद्र कुमार, सीटी रंजन सिंह, मुख्य सिपाही प्रधान सिंह ने बटालियन की ओर से भाग लिया। बटालियन के सदस्यों ने बताया कि वजीर सिंह ने आतंकवादियों से मुकाबला करते हुए अपने प्राणों की आहुति दी।
उन्होंने कहा कि मुठभेड़ के दौरान जिस बहादुरी का परिचय दिया, इससे वह हमेशा के लिए अमर हो गए। भाजपा की ओर से जिला उपाध्यक्ष उदयभान मलिक, राजेश द्वारका, जस्सू ने शिरकत की। इस मौके पर पवन फौजी, देवेंद्र अहलावत, सरपंच पति धर्मेंद्र सिंहमार मौजूद रहे। संवाद