फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री कप के लिए रोहतक में ट्रायल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। जिला खेल अधिकारी सुनीता खत्री ने बताया कि खेल विभाग की ओर से राज्यस्तरीय मुख्यमंत्री कप का 9 से 11 फरवरी तक आयोजन किया जाएगा। गुरुग्राम व पलवल में खेल मुकाबले होंगे। लड़कियों के सीनियर वर्ग में कबड्डी, वॉलीबाल, हैंडबॉल, खो-खो, फुटबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले होंगे।

इस प्रतियोगिता के तहत खो-खो व कबड्डी के मुकाबले जिला पलवल में जबकि वॉलीबाल, हैंडबॉल, फुटबॉल व बास्केटबॉल के मुकाबले गुरुग्राम में आयोजित किए जाएंगे।
मुख्यमंत्री कप के लिए जिला रोहतक के खिलाड़ियों के ट्रायल पांच फरवरी को आयोजित किए जाएंगे। राजीव गांधी खेल परिसर सेक्टर-6 रोहतक में कबड्डी के ट्रायल सुबह 10 बजे, खो-खो के ट्रायल 11 बजे व वॉलीबाॅल के ट्रायल शाम 3 बजे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैंडबॉल के ट्रायल मिनी स्टेडियम बोहर में दोपहर 2 बजे, फुटबॉल के ट्रायल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय करौंथा में सुबह 10 बजे और बास्केटबॉल के ट्रायल सर छोटूराम स्टेडियम रोहतक में शाम 3 बजे लिए जाएंगे।
ट्रायल में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी आधार कार्ड, रिहायशी प्रमाण पत्र की प्रति व पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर निर्धारित समय व स्थान पर उपस्थित हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें