फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृक्ष धरा का शृंगार नहीं बल्कि जीवन की मूल आवश्यकता : राजेंद्र सिंह

Mon, 23 Jun 2025 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
फोटो : 9पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। हमारा परिवार संस्था की ओर से पर्यावरण जागरूकता पर संगोष्ठी का आयोजन रविवार को पंजाबी धर्मशाला में किया गया। इस दौरान प्राचार्य राजेंद्र सिंह ने कहा कि वृक्ष धरा का शृंगार ही नहीं बल्कि जीवन की मूल आवश्यकता है।
संगोष्ठी के मुख्य अतिथि जिला आईएनए के पूर्व प्रधान डॉ. दीपक यादव, वार्ड नं 1 की पार्षद संगीत लता वर्मा, एसएन झुग्गी झोपड़ी संस्कार केंद्र के संचालक नरेंद्र गुगनानी रहे। संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि वृक्ष लगाना दस गुण पुत्रों से भी अधिक लाभकारी बताया है।
विज्ञापन

पेड़ हमें शीतल छाया, फल-फूल और औषधियां देते हैं। प्रोफेसर सीएल सोनी, डॉक्टर बलबीर अग्रवाल व समाजसेवी मुकेश वर्मा ने कहा कि वृक्ष धरा का शृंगार और परमात्मा का अनमोल उपहार है। रीटा गेरा, महिला प्रधान निशा सीकरी, पूर्व नगर प्रधान सरोज भारद्वाज व सुनीता आर्य ने कहा कि हम घरों में तुलसी, गिलोय, पत्थरचट्टा, पुदीना, नींबू के पौधे आसानी से उगा सकते हैं।
एमए संस्कृत में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी नरदबा उर्फ नेहा कुमारी पूजा, कुमारी आशा, समाजसेवी जगमोहन, गुरु तेग बहादुर शहीदी जत्थे के संयोजक सरदार कश्मीर सिंह, नरेश यादव, पर्यावरणविद् राजेंद्र गेरा व सतपाल शास्त्री को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रवक्ता देवेंद्र कुमार, जगदीश मखीजा, कपिल कपूर, प्रीति, पूर्वांशी, ओजस्वी, सोनिया कपूर, चेतन शर्मा, केएल कोहली, नरेंद्र शर्मा, प्रफुल्ल श्याम, उर्मिला मेहंदीरत्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें